Home उत्तराखंड आंगनबाड़ी केंद्र में धूम धाम से मनाया गया बालिका दिवस।

आंगनबाड़ी केंद्र में धूम धाम से मनाया गया बालिका दिवस।

41
0
गैरसैंण : आंगनबाड़ी केंद्र पज्याणा में राष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी शिक्षिका अंजना रावत द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कर्यक्रम की मुख्यअतिथि नवजन्मी बालिका निधि जुयाल व उसके माता पिता को बनाया गया नवजन्मी बच्ची का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया व नवजन्मी बालिका के माता पिता द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बालिका दिवस के अवसर पर किशोरी बालिकाओं द्वारा मेहेंदी प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को बाल विकास परियोजना गैरसैंण से आयी सुपरवाइजर देवेश्वरी भट्ट आशा भट्ट व आंगनबाडी शिक्षिका अंजना रावत द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में कु रजनी ने प्रथम रीता ने द्वितीय व कु धन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया रंगोली प्रतियोगिता में कु विनीता ने प्रथम स्थान कु मीना ने द्वितीय स्थान व संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं निबंध प्रतियोगिता में कु भावना जुयाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नन्ही नन्ही बचियों ने सुंदर डांस की प्रस्तुति दे कर सबका मन मोह लिया। वहीं कार्यक्रम के समापन अवसर पर बालिकाओं व महिलाओं द्वारा गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जनजागरूकता रैली निकाली गई।
इस अवसर पर उपप्रधान गीता देवी पूर्व प्रधान दरबान सिंह पूर्व प्रधान मेहरबान सिंह वन पंचायत सरपंच विजय सिंह पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष महेशी देवी वार्ड मेंबर अंजली देवी गीता देवी बसंती देवी आंगनबाड़ी सहायिका सावित्री देवी कुसम पूजा कमला अनीता निशा पूजा देवी आलम सिंह राजेश सिंह मगन सिंह सुरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।