Home राजनीति सत्र शुरू होने से पहले खानपुर विधायक उमेश कुमार ने स्तीफा देने...

सत्र शुरू होने से पहले खानपुर विधायक उमेश कुमार ने स्तीफा देने की घोषणा की

8
0

उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू होने से पहले हरिद्वार की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। उमेश कुमार का कहना है कि विपक्ष ने जनता के मुद्दों को उठाने में उनका साथ नहीं दिया।
इसलिए वह इस्तीफा देंगे। उमेश कुमार ने घोषणा की कि वह न कांग्रेस में जा रहे हैं और न भाजपा में। उमेश कुमार ने कहा कि वह कांग्रेस व भाजपा में जाकर उन लोगों की जिंदाबाद के नारे नहीं लगा सकते जो कल तक उनके दरवाजे पर आकर बैठते थे।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। उनके इस मुद्दे के साथ कोई खड़ा नहीं हो रहा है। इसलिए वह बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।