Home राजनीति युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

22
0

*युवा मोर्चा गोपेश्वर ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर नगर में निकाली बाइक रैली*

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर गोपेश्वर नगर में बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान द्वारा तिरंगा लहरा कर रैली का शुभारंभ किया जिसमें युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, रैली का नेतृत्व कर रहे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट ने बताया कि देश आजादी के अमृत के रूप में 75 वीं वर्षगांठ को बड़े हर्षोल्लास से मनाने जा रहा है, प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर हर घर तिरंगा व बाइक रैली का आयोजन कर इस वर्षगांठ को बड़े धूमधाम से मनाने का जो संकल्प लिया है, उसे सार्थक रूप देते हुए आज नगर में यह कार्यक्रम किया गया, आगे बताते हुए कहा कि तिरंगा मात्र कुछ गज के कपड़े का टुकड़ा नहीं बल्कि यह भारत की वह आन और बान शान है जो समुच्चय भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करती है और इसके लिए हमारी जो जिम्मेदारियां हैं उनका निर्वहन करते हुए हम इस वर्षगांठ को भव्य और यादगार बनाने की ओर अग्रसर है,
इस मौके पर नगर अध्यक्ष भाजपा विनोद कनवासी, उपेन्द्र भंडारी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजय कुमार, अमित कुमार, ललित आदि मौजूद रहे,