Home राजनीति चुनाव आयोग ऑब्जर्वर राजेश कुमार को भाजपा ने बताया कांग्रेसी कार्यकर्ता

चुनाव आयोग ऑब्जर्वर राजेश कुमार को भाजपा ने बताया कांग्रेसी कार्यकर्ता

9
0

देहरादून: 5सितंबर को बागेश्वर उपचुनाव मतदान होने है जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर राजनीतिक बयान बाजी कर अपने पक्ष में मतदान के लिए आम जनमानस के बीच पहुंच रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है । एक लेटर शोसियल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के लेटर हेड पर चुनाव आयोग से इस बाबत शिकायत की गई है कि चुनाव आयोग द्वारा बागेश्वर उपचुनाव में आब्जर्वर के रूप में तैनात राजेश कुमार कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का कार्यंकर रहा है, आरोप लगाया की आयोग द्वारा बागेश्वर उपचुनाव में आब्जर्वर के रूप में राजेश कुमार को तैनाती की गई है जिनकी कार्यशैली संदेह पूर्ण लग रही है उन्होंने आरोप लगाया है कि अप्रत्यक्ष रूप सेब राजेश कुमार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के जैसे कार्य कर रहा है और भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान प्रताड़ित करने का काम कर रहा है।