Home उत्तराखंड भाजपा ने पुष्पा पासवान को सौंपी महिला आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा ने पुष्पा पासवान को सौंपी महिला आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

36
0
  • वर्ष 1996 से सामाजिक जीवन और भाजपा से जुड़ी रही पुष्पा पासवान

गोपेश्वर। भाजपा नेत्री पुष्पा पासवान द्वारा पार्टी की निःस्वार्थ सेवा का राज्य सरकार ने उन्हें पुरस्कार दिया है। सरकार द्वारा पुष्पा पासवान को राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने की खबर के बाद चमोली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। पार्टी की जिला कार्यकारणी ने सरकार द्वार पुष्पा पासवान को महिला आयोग उपाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी व्यक्त की है।
बता दें कि नौटी गांव के शिक्षक परिवार में जन्मी पुष्पा पासवान का विवाह वर्ष 1986 में गोपेश्वर निवासी दिनेश पसवान से हुआ। शिक्षक परिवार में पली बढ़ी पुष्पा पासवान की सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान चलते वर्ष 1996-97 में सक्रिय सामाजिक जीवन में कदम रखा और वे महिला मंगल दल गोपेश्वर की अध्यक्ष बनी। जिसके बाद वर्ष 1998 में उन्होंने विधिवत रुप से भाजपा की सदस्यता ली। दो वर्षों तक पार्टी कार्यकर्ता के रुप में कार्य करने के बाद वर्ष 2000 में पुष्पा पासवान महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बनी। वर्ष 2004 में जहां तत्कालीन गढवाल सांसद द्वारा उन्हें सांसद प्रतिनिध की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पार्टी संगठन की ओर से उनके कार्यों को देखते हुए जिला मंत्री का कार्यभार भी सौंपा गया। वर्ष 2007 में पार्टी की ओर से उन्हें प्रदेश पार्षद की जिम्मेदारी दी गई। वहीं वर्ष 2008 में हुए निकाय चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज कर 2013 तक पालिका सभासद के रुप में कार्य किया। वर्ष 2013 में भाजपा संगठन द्वारा उन्हें जिला उपाध्यक्ष, 2014 में प्रदेश पार्षद व 2017 में जिला स्वच्छता परिकल्पना प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।

राज्य सरकार, भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व और जिला कार्यकारणी की ओर से मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके लिये सभी का आभार व्यक्त करती हूँ। मैं पार्टी की ओर से दिये गये दायित्वों के निर्वहन के लिये हर सम्भव प्रयास करुंगी।
पुष्पा पासवान, उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग।