Home राजनीति पोखरी से भाजपा नेता बीरेंद्र पाल भंडारी ने उप चुनाव लड़ने की...

पोखरी से भाजपा नेता बीरेंद्र पाल भंडारी ने उप चुनाव लड़ने की ठोकी ताल

11
0

चमोली: पोखरी विकास खण्ड से भाजपा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहने काले बीरेंद्र पाल भंडारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ने की भरी हुंकार।
कॉंग्रेस विधायक राजेन्द्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने अपने पद से स्तीफा दे दिया था जिसके बाद बद्रीनाथ विधान सभा मे उप चुनाव की परिस्थितियां बनी, 10 जुलाई को बद्रीनाथ विधान सभा मे उप चुनाव का मतदान होगा,भाजपा ने राजेन्द्र भंडारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया वही कांग्रेस अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नही कर पाई है। वही पोखरी ब्लॉक से भाजपा नेता बीरेंद्र पाल भंडारी ने उप चुनाव लड़ने की ताल ठोक दी है। उनका कहना है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा के मूल कार्यकर्ता की भावनाओ के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने जिन्हें प्रत्याशी बनाया है उन्होंने सत्ता में रहते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं का शोषण किया।