चमोली: महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी
चमोली। संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चमोली ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार को गोपीनाथ मंदिर गेट से मुख्य बाजार होते हुए महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने संसद में महिला आरक्षण बिल पर सहमति नहीं जताई, जिससे महिलाओं के अधिकारों पर आघात पहुंचा है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के हित में लगातार कार्य कर रही है और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका देने का प्रयास कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से बिल में संशोधन का प्रस्ताव रखा था, लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते यह बिल पारित नहीं हो सका।
प्रदर्शन के दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा चंद्रकला तिवारी, काजल भंडारी, प्रियंका बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य संतोषी, आशा देवी, रेखा नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र रावत, विनोद कनवासी, सत्येंद्र असवाल दीपक भट्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








