Home उत्तराखंड विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण मेला आज, परंपराओं की होगी अनूठी झलक

विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण मेला आज, परंपराओं की होगी अनूठी झलक

3
0

जोशीमठ (चमोली)। जनपद के सलूड-डुंग्रा गांव में आज विश्व प्रसिद्ध रम्माण मेले का आयोजन होगा। यूनेस्को की विश्व सांस्कृतिक धरोहर में शामिल यह मेला अपनी अनोखी परंपराओं, लोकनृत्यों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए जाना जाता है।
हर वर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में भगवान भूमियाल देवता की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य और नाट्य रूपांतरण के जरिए पौराणिक कथाओं का मंचन करते हैं।
रम्माण मेले की खासियत इसकी सदियों पुरानी परंपरा है, जिसमें धार्मिक आस्था के साथ लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिलती है। मेले में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज से भी लोग शामिल होते हैं।
प्रशासन और ग्राम समिति द्वारा मेले के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।