Home राजनीति 1975 का आपातकाल लोकतंत्र के लिये था कला दिवस

1975 का आपातकाल लोकतंत्र के लिये था कला दिवस

9
0

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय गोपेश्वर में आपातकाल दिवस को लोकतंत्र के लिए काला दिवस के रूप में मनाया
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आपातकाल दिवस 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया इस अवसर पर जिस प्रकार से तत्कालीन सरकार ने 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की और समाज के चौथे स्तंभ मीडिया एवं समाचार पत्रों पर संसद लगाया यह एक निरंकुश शासक का तानाशाही निर्णय था मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम संयोजक ऋषि प्रसाद सती ने विस्तार से 25 जून 1975 की घटना को बताया वही कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती भगवती कुंजवाल द्वारा भी तत्कालीन सरकार के निर्णय को क्रूर निर्णय बताया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य सरदार संत सिंह पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सरदार संत सिंह ने बताया कि उस समय की सरकारों ने जनसंघ के कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर जेल की सलाखों में बंद किया उन्होंने उस समय अपने बंदी गृह में रहकर अनुभवों का वर्णन भी सभी कार्यकर्ताओं के बीच किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि उस समय की निरंकुश शासक भारत के प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के लिए जयप्रकाश नारायण एवं समाजसेवी द्वारा अनेकों नारों से दिल्ली ही नहीं बल्कि सारा देश गूंज रहा था।
*सिहासन खाली करो जनता आती है।*
*जनता का दिल बोल रहा है इंदिरा गांधी का शासन डोल रहा है*
उन्होंने कहा कि यह काला दिवस एवं क्रूर शासक को लोकतंत्र में हर समय याद रखा जाएगा की जनता का शासक अपने हित के लिए कितने नीचे गिर सकता है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट पूर्व राज्य मंत्री सरदार संतोष सिंह सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम संयोजक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती श्रीमती भागीरथी कुंजवाल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी मंडल अध्यक्ष विनोद कन्वासी मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह भरतवाण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद हटवाल वरिष्ठ नेता तारा दत्त थपलियाल एचपी मंगाई जस्ट प्रमुख पंकज हटवाल एवं भारतीय जनता पार्टी की जिससे कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।*इस अवसर पर पूर्व में समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़े कीरत सिंह भंडारी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की साथ हीएडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट एवं श्रीमती सुषमा प्रसाद ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की*