Home Uncategorized चार साल बेमिशाल कार्यक्रम को लेकर बैठक , थराली,बद्रीनाथ और कर्णप्रयाग विधान...

चार साल बेमिशाल कार्यक्रम को लेकर बैठक , थराली,बद्रीनाथ और कर्णप्रयाग विधान सभा में होगे कार्यक्रम

28
0
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड सरकार के 4 साल बेमिसाल बातें कम काम ज्यादा स्लोगन के साथ 18 मार्च को जनपद चमोली की तीनों विधानसभा में भव्य कार्यक्रम किए जाएंगे रघुवीर सिंह बिष्ट
आज जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बद्रीनाथ विधानसभा की बैठक जिला मुख्यालय गोपेश्वर के नगर पालिका सभागार में आहूत की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी सरकार के सफलतम 4 वर्षउत्तराखंड सरकार के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जहां एक और बड़े उत्साह का वातावरण बना हुआ है वहीं सभी भारतीय जनता पार्टी के
कार्यकर्ताओं ने मन बनाया है सरकार के 4 साल को को सभी विधानसभाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तराखंड प्रदेश को सजने और संवारने का काम किया गांव गांव को सड़कों से जोड़ा गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चलाई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बेरोजगारों को स्वरोजगार एवं स्वास्थ्य शिक्षा विद्युत और पेयजल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया एक रुपए में पेयजल योजना का कनेक्शन करना भी इसी उद्देश्य की पूर्ति करता है और हर घर नल नल में जल जल मिशन के तहत यह योजना भी प्रत्येक गांव में चलाई जा रही है महिलाओं के लिए घसियारी योजना और बिना ब्याज के 3 साल के लिए ₹500000 तक का महिला समूह के लिए ऋण देना यह भी एक महत्वपूर्ण कदम है जोकि प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करेगा बेरोजगारी दूर करेगा और प्रदेश विकसित प्रदेशों में अग्रणी भूमिका निभाएगा बैठक में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूती देने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलकर केंद्रीय व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी व्यापार संघ के प्रदेश सह संयोजक माधव प्रसाद सेमवाल मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह
बर्तवाल भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल सांसद प्रतिनिधि कुलदीप वर्मा किशोर सिंह पवार जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत नगर मंडल अध्यक्ष जोशीमठ लक्ष्मण सिंह रावत मंडल अध्यक्ष जोशीमठ ग्रामीण जगदीश प्रसाद सती पोखरी नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती पोखरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी पीपलकोटी नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक चंद्रकला खंडूरी वत्सला सती गणेशी देवी जिला मंत्री भागीरथी कुंजवाल जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबरी प्रियंका बिष्ट मनोरमा देवी सोशल मीडिया जिला प्रमुख शांति राणा राकेश सिंह भंडारी कृष्णानंद डिमरी सत्येंद्र सिंह रावत ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष भुवनेश जोशी मनदीप सिंह फरस्वान प्रदीप अस्वाल आदि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री दसौली वीरेंद्र सिंह रावत ने किया