टिहरी गढ़वाल। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनपद टिहरी गढ़वाल के नेलचामी रोड स्थित बैलगढ़ी गांव में बरसाती नाले का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से आवागमन बाधित हो गया। नाले पर बना पुल तेज बहाव में बह गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही रुक गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना घनसाली से SDRF पोस्ट घनसाली को जानकारी दी गई। इसके बाद पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में SDRF की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि नाले के दोनों ओर मकान स्थित हैं और लगातार बारिश के बीच पुल बह जाने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। जिला पुलिस एवं तहसील प्रशासन भी घटनास्थल पर मौजूद था।
स्थिति का आकलन करने के बाद SDRF टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए श्रीमती विजयलक्ष्मी (55 वर्ष), पत्नी श्री गब्बर सिंह को सुरक्षित नाले के पार पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि अन्य महिलाएं नाले के दूसरी ओर अपने घरों में सुरक्षित थीं और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से बरसाती नालों और नदी-गदेरों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा सतर्क रहने की अपील की है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.






