Home राजनीति देखिये नगर पालिका चमोली गोपेश्वर उप चुनाव में भाजपा कांग्रेस ने किसे...

देखिये नगर पालिका चमोली गोपेश्वर उप चुनाव में भाजपा कांग्रेस ने किसे उतारा मैदान में

65
0

चमोलीः जनपद की सबसे बडी नगर पालिका चमोली गोपेश्वर के उपचुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस ने अपने अपने प्रत्याशियों के नामांक की प्रक्रिया पूरी कर दी है इस दौरान प्रत्याशी बडी संख्या में गोपीनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकर पत्र दाखिल किया।

कांग्रेस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व सुरेन्द्र लाल भारती के भाई नरेन्द्र लाल को अपना प्रत्याशी बनाया वहीं भाजपा ने राज्य मंत्री पुष्पा पासवान को प्रत्याशी बनाया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, सहकारी बैक अध्यक्ष गजेन्द्र रावत ऋषि प्रसाद सती, विनोद कनवारी प्रभारी विजय कपरवाण, विनाद कनवासी, सतेन्द्र असवाल, समीर मिश्रा, नवल भटट ,आमित मिश्रा आदि मौजूद रहे वहीं,

कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र रावत बदरीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी, कार्य कारी अध्यक्ष उषा रावत, हरिकृष्ण भटट , देवेन्द्र फस्वाण , नगर अध्यक्ष कांग्रेस प्रमाद बिष्ट, आदि मौजूद रहे,