गोपेश्वर, 25 जुलाई। उत्तराखंड क्रांति दल के 48वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जनपद चमोली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल, गोपेश्वर पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत जिला अध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में गोपीनाथ मंदिर के निकट उत्तराखंड क्रांति दल, जनपद चमोली के नवीन जिला कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि उत्तराखंड राज्य निर्माण की विचारधारा और जनआंदोलन का प्रतीक है। आज आवश्यकता है कि राज्य आंदोलन के मूल उद्देश्यों—रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन रोकने तथा प्राकृतिक संसाधनों पर उत्तराखंडवासियों के अधिकार—को फिर से केंद्र में लाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।
राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य शहीदों के बलिदान से बना है। राज्य की अस्मिता, संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करता रहेगा और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगा।
जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि उत्तराखंड के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पलायन, बेरोजगारी और पर्यावरण संरक्षण जैसे जनसरोकारों के मुद्दों पर पार्टी निरंतर जनआंदोलन करेगी। उन्होंने युवाओं से उत्तराखंड की अस्मिता और भविष्य की रक्षा के लिए संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी एस. पी. पुरोहित, महीपाल सिंह फरस्वाण, कमल किशोर डिमरी, केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सजवाण, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, जिला सचिव सत्य प्रसाद पांडेय, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट, संगठन मंत्री सौरभ नौटियाल, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, ओबीसी प्रकोष्ठ महिला जिला अध्यक्ष किरण डिमरी, दशोली ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सौरभ बिष्ट, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री धर्मेंद्र फरस्वाण, मातृशक्ति अरुणा डिमरी, शकंबरी देवी, अनीता देवी, यूएसएफ नेता श्वेता झिंकवाण सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए तथा संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








