गोपेश्वर। नगर पालिका चमोली-गोपेश्वर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ओएनजीसी और शिवालिक शिक्षण संस्थान की ओर से सीएसआर फंड के तहत लाखों रुपये की स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री मिलने से नगर पालिका को स्वच्छता संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने ओएनजीसी और शिवालिक शिक्षण संस्थान का आभार जताते हुए कहा कि उपलब्ध कराई गई सामग्री का उपयोग नगर क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थाओं के सहयोग से नगर पालिका के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलती है।
ओएनजीसी के प्रतिनिधि ललित मोहन लाखेड़ा ने बताया कि ओएनजीसी सीएसआर फंड के माध्यम से उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 2000 से अधिक स्कूलों में शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसी क्रम में चमोली-गोपेश्वर नगर पालिका को भी स्वच्छता संबंधी सामग्री दी गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।
कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गजेंद्र रावत, पूर्व दसौली प्रमुख नंदन बिष्ट, अधिशासी अधिकारी अनिल पंत,सुनील नाथन बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल,पार्षद दीपक भट्ट भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल दयाल सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








