Home उत्तराखंड चमोली: पाकिस्तान के गुरदासपुर गुरुद्वारा से 32वीं बार पहुंचा जत्था, सोशल मीडिया...

चमोली: पाकिस्तान के गुरदासपुर गुरुद्वारा से 32वीं बार पहुंचा जत्था, सोशल मीडिया की अफवाहों पर न करें विश्वास: सेवा सिंह

3
0

चमोली। पाकिस्तान के गुरदासपुर गुरुद्वारा से श्रद्धालुओं का एक जत्था श्री हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए चमोली पहुंचा। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन समिति की ओर से प्रबंधक सेवा सिंह ने जत्थे का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर सेवा सिंह ने बताया कि यह जत्था पिछले 32 वर्षों से लगातार हर वर्ष श्री हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए पहुंचता रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा के दौरान जत्थे की ओर से उत्तराखंड और पंजाब के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर यात्रा को लेकर जिस प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है, वास्तविक स्थिति उससे बिल्कुल अलग है। उत्तराखंड के लोग हेमकुंड साहिब आने वाले सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों का पूरे आत्मीयता, सम्मान और प्रेम के साथ स्वागत कर रहे हैं।
सेवा सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में श्री हेमकुंड साहिब पहुंचकर मत्था टेकने और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।