Home उत्तराखंड चमोली पुलिस ने ठगी के शिकार व्यक्ति को 24घण्टे में लौटाई 55की...

चमोली पुलिस ने ठगी के शिकार व्यक्ति को 24घण्टे में लौटाई 55की राशि

37
0

चमोली:साइबर सेल चमोली द्वारा 24 घण्टे से भी कम समय में साइबर ठगी का शिकार हुए रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खाते में वापस करायी गयी 55,000/- रू0 की धनराशि
पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा साईबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत जनपद में गठित साईबर सैल को साईबर अपराधों से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी साइबर- नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर सेल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सैल को दी जा रही है, इसी क्रम में रिटायर्ड पुलिस कर्मी * बच्ची राम निवासी नन्दानगर घाट जनपद चमोली* द्धारा चौकी घाट में शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसमें उनके द्वारा जानकारी दी गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्धारा खुद को परिचित बताकर उनके साथ 59000/ रुपये की ठगी की गयी है। चौकी प्रभारी नन्दानगर घाट द्वारा तत्काल उक्त शिकायत की जानकारी साइबर सैल को दी गई।
साइबर सेल द्वारा प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित कंपनी से पत्राचार कर तकनीकी मदद से 24 घण्टे से भी कम समय में शिकायतकर्ता के खाते में 55,000 रुपये की धनराशि वापस करायी गई। शिक़ायतकर्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि उनके बैंक खाते से निकाली गयी 55,000/रुपये की धनराशि वापस आ गयी है। पीडित व्यक्ति द्धारा साईबर सैल की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

पुलिस अधीक्षकः चमोली ने आम जनमानस से अपील की कि:

◆ किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें।
◆ किसी को भी अपना Password, OTP,CVV शेयर ना करें।
◆ अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब्स आफर से सम्बंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
◆ अंजान QR Code स्कैन ना करें।
◆ जागरूक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें।
◆ यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।