गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से 15 जुलाई 2026 को नगर पालिका परिषद चमोली–गोपेश्वर के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं पर पालिकाध्यक्ष संदीप सिंह रावत ने आभार जताया है।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं नगर के सुनियोजित एवं समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इनके क्रियान्वयन से नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलने के साथ ही अवस्थापना विकास, सौंदर्यीकरण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री की घोषणाओं में सीसीएमएस आधारित एलईडी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, पालिका के स्वामित्व वाले मार्गों एवं भवनों के पुनर्निर्माण के लिए धनराशि, विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित पार्किंग स्थलों का पालिका को हस्तांतरण तथा नगर पालिका के लिए नवीन एवं आधुनिक कार्यालय भवन के निर्माण हेतु धनराशि की स्वीकृति शामिल है।
पालिकाध्यक्ष संदीप सिंह रावत ने कहा कि आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर होगी, जबकि मार्गों और भवनों के पुनर्निर्माण से पालिका की परिसंपत्तियों को सुदृढ़ किया जा सकेगा। पार्किंगों के पालिका को हस्तांतरण से उनके संचालन एवं रखरखाव में सुधार के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नवीन कार्यालय भवन बनने से पालिका की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को आधुनिक एवं व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा और नागरिकों को बेहतर कार्यालयीन सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
पालिकाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्थानीय निकायों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दिए जाने से चमोली–गोपेश्वर के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगरवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग से नगर के स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, अवस्थापना विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.







