Home उत्तराखंड चमोली में कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारियां, नगर मंडल पदाधिकारियों का...

चमोली में कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारियां, नगर मंडल पदाधिकारियों का किया सम्मान

2
0

चमोली। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जिले में राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी क्रम में चमोली जिला कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर मंडल के सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर नगर मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र गाडोरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर अपनी बात रखी।
वहीं, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने स्तर से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करे और जनता के बीच संगठन को मजबूत करने का काम करे।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिमरी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा रावत, नगर पंचायत नंदप्रयाग अध्यक्ष पृथ्वी रौतेला, प्रदेश सचिव शेखर पल्लव, प्रदेश सचिव सुदर्शन शाह, मुकुल बिष्ट, मीडिया प्रभारी गोविंद सजवाण, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, ग्रीश चंद्र आर्य, अनिल कठैत, सूर्या पुरोहित सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस के इस कार्यक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ और जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।