Home उत्तराखंड कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान में सैकड़ो लोगों ने थामा पार्टी का दामन

कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान में सैकड़ो लोगों ने थामा पार्टी का दामन

29
0

कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर ताबड़तोड जन सम्पर्क अभियान शुरु कर दिये गये हैं। रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की ओर से नगर के बसंत बिहार, गोपेश्वर गांव और पैट्रोल पम्प मोहल्लों में जन सम्पर्क कर बैठक आयोजित की गई। जनता का उत्साह कांग्रेस पार्टी के प्रति देखते ही बनता है । इस दौरान चुनावों की तैयारी को चर्चा की गई।

कांग्रेस के जन सम्पर्क अभियान के दौरान रविवार को 100 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट व पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकासवादी सोच के साथ कार्य करती आई है। जिसका प्रतिफल गोपेश्वर में बीटेक कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज के रुप में दिखाई दे रहा है। जबकि वर्तमान सरकार की ओर से जिले में बेस अस्पताल और पोखरी के बीफार्मा कॉलेज की स्थापना के बजाय पिछली सरकारों की गलतियां गिनाने का कार्य किया है। जिसके चलते लोग पार्टी का दामन बड़ी संख्या में थाम रहे हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, पालिका सभाषद ऊषा फरस्वाण, अरविंद नेगी, शिव सिंह नेगी,ओम प्रकाश नेगी,गिरीश सती गिरीश चंद्र आर्य, उषा रावत ,विकास जुगरान, रविंद्र नेगी आदि मौजूद थे।