Home उत्तराखंड विधान सभा अध्य्क्ष ने जाना केबिनेट मंत्री चन्दन दास का हालचाल, विधान...

विधान सभा अध्य्क्ष ने जाना केबिनेट मंत्री चन्दन दास का हालचाल, विधान सभा सत्र के दौरान बिगड़ गयी थी तबियत

26
0

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने देर सांय मैक्स हॉस्पिटल पहुंचकर कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास का हालचाल जाना| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री का इलाज कर रहे डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की|
बता दें कि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास आज सदन में स्वास्थ्य खराब होने के बाद मैक्स हॉस्पिटल भर्ती हुए हैं जहां उनको आईसीयू में रखा गया है| विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंच कर कैबिनेट मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली| जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है साथ ही हर तरह की चिकित्सीय जांच की जा रही है| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने चंदनराम दास के पुत्र एवं परिजनों से भी मुलाकात की| इस मौके पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी मौजूद थे|