Home उत्तराखंड भूस्खलन की जद में आये पेड़ की चपेट में आई महिला की...

भूस्खलन की जद में आये पेड़ की चपेट में आई महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत

43
0

चमोली में घाट ब्लॉक के कुंडी गांव में एक महिला के ऊपर भूस्खलन की जद में आया पेड़ गिरने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक महिला घर के पास ही धारे में कपड़े धो रही थी।इतने में धारे के ठीक ऊपर खड़ा पेड़ अचानक महिला के ऊपर गिर गया।और महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक कुंडी गांव निवासी प्रियंका देवी 29 पत्नी नंरेंद्र सिंह आज करीब 11 बजकर 30 मिनट पर कपड़े धोने के लिये घर के पास ही धारे पर गई थी।कुंडी गांव में देर रात हुई अतिवर्ष्टि से धारे के ऊपर भूस्खलन की जद में आया पेड़ अचानक कपड़े धो रही प्रियंका देवी के ऊपर गिर गया।जंहा मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।प्रियंका अपने पीछे दो छोटे छोटे बच्चो को छोड़ गई है।वंही देर रात क्षेत्र में हुई अतिवर्ष्टि से धुर्मा -कुंडी मोटरमार्ग भी कई स्थानों पर बाधित हो गया है।

घाट तहसील के नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि शव को मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम द्वारा पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया गया है।