Home राजनीति वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र लिंगवाल नही रहे

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र लिंगवाल नही रहे

16
0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र लिंगवाल का निधन हो गया है पिछले कई दिनों से बीमार होने के चलते जौलीग्रांट अस्पताल में इलाज चल रहा था इस दौरान उनका निधन हो गया, जानकारी के अनुसार सुरेंद्र लिंगवाल का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा था उसके बाद हालात बिगड़ते देख उन्हें जॉलीग्राम ले जाया गया और जहां पर उनका निधन हो गया है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया सुरेंद् लिंगवाल नगर के सम्मानित और सामाजिक लोगों में रहे है
दशौली ब्लॉक के पूर्व प्रमुख नंदन सिंह ने बताया कि सुरेंद्र लिंगवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे और समाज के हर सुख दुख में खड़े रहे।
उन्होंने बताया कि सुरेंद्र लिंगवाल-

सुरेंद्र सिंह लिंगवाल पुत्र स्व गोकुल सिंह लिंगवाल,
जन्म 1928
ग्राम खडखोला,कंडवाल स्यू पट्टी,कोट ब्लॉक जिला पौड़ी गढ़वाल।
इनके पूर्वज बहुत पहले चमोली में आगए थे।
1660 से जिला सहकारी बैंक चमोली के संस्थापक सदस्य थे।
वर्ष 1965 में कोर्ट ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख चुने गए थे।
वर्ष 1971 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य चुने गए थे।
काफी लंबे समय तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।
उत्तरप्रदेश व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रहे।
उत्तराखण्ड व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रहे।
उत्तराखण्ड व्यापार मंडल के संरक्षक थे।