चमोली। जनपद चमोली में लगातार हो रही बारिश के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शासन स्तर पर चारधाम यात्रा को 27 सितंबर तक स्थगित किया गया है। इसके बावजूद बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चटवापीपल के पास देर रात भारी बारिश के चलते पेट्रोल पंप के समीप अचानक मलबा आ गया। मलबा आने से पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मियों की जान खतरे में पड़ गई। हालात को देखते हुए कर्मियों ने किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटना में कुछ कर्मियों को हल्की चोटें आने की जानकारी है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
लगातार बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को गंभीरता से लेते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने का आग्रह किया है। साथ ही यात्रियों से भी मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








