Home उत्तराखंड द्रोणागिरी में भूस्खलन से कई मकान खतरे की जद में

द्रोणागिरी में भूस्खलन से कई मकान खतरे की जद में

0
0

चमोली। जनपद चमोली में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार और रविवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते विकासखंड जोशीमठ के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में भूस्खलन होने से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
स्थानीय निवासी बच्चन सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम हुई तेज बारिश के कारण कई घरों के समीप बनी सुरक्षा दीवार भरभराकर ढह गई। सुरक्षा दीवार टूटने से आसपास के मकानों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
बच्चन सिंह के अनुसार, चंद्री देवी, रामकृष्ण सिंह, कल्याण सिंह, बच्चन सिंह, हिमांशु, बिछना देवी और महेंद्र सिंह के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
समय-संदर्भ को स्पष्ट करें
दोहराव कम करके खबर कसें
प्रभावित परिवारों की मांग स्पष्ट करें