Home राजनीति रंक्षा मंत्री राजनाथ शुक्रवार को कर्णप्रयाग में करेंगे जनसभा को सम्बोधित

रंक्षा मंत्री राजनाथ शुक्रवार को कर्णप्रयाग में करेंगे जनसभा को सम्बोधित

29
0

चमोलीः शुक्रवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे प्रचार रैली को सम्बोधित। रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं मंे खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर्णप्रयाग में भाजपा के पक्ष में प्रचार प्रसार के लिए एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। राष्टीय नेताओं के प्रचार प्रसार और जनसभाओं आयोजित होने से भाजपा के कार्यकर्ता गदगद है।कर्णप्रयाग विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जन भावनाओं के अनुरूप कार्य किया जायेगा केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के आधार पर जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने हाई कमान का आभार जताया और कर्णप्रयाग विधान सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखते हुए अपनी जीत से आश्वस्त है।