Home आलोचना प्रदर्शनः सीएम के साथ 11सूत्रीय मांगों पर हुए समझौते को लागू करने...

प्रदर्शनः सीएम के साथ 11सूत्रीय मांगों पर हुए समझौते को लागू करने की मांग

12
0

जोशीमठः जोशीमठ संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के 11सूत्रीय मांगों पर समझौते की मांग को लेकर तहसली परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया
विगत समय से जोशीमठ कई वाडों के सैकडों घरों में दरारें पड गई थी जिसके बाद जोशीमठ संघर्ष समिति ने आपदा प्रभावित जोशीमठ को बचाने के लिए एक जन आंदोलन शुरू किया था जिस शासन प्रशसन ने आपदा प्रभावितों को मुआवजा और विस्थापन को लेकर आश्वासन दिया था, लेकिन आंदोलनकारी इन सब को लेकर संतुष्ट नहीं थे समिति के कमल रतूडी ने बताया कि आंदोलन को स्थगित करने के लिए सरकार ने समिति के प्रतिनिधि मण्डल को देहरादून बुलाया था जिसके बाद 11 सूत्रीय मांगों पर समझौता हुआ था और आंदोलन को स्थगित किया गया था, जोशीमठ संघर्ष सिमति और सरकार के बीच जिन मांगों पर समझौता हुआ था वे इस प्रकार है।
1- सम्पूर्ण जोशीमठ को आपदा प्रभावित घोषित करते हुए प्रभावित वर्गों को हुए नुकसान की भरपाई की जाय । यथा दूध व्यवसाईयों, दैनिक मजदूरोंए पर्यटन पर निर्भर लोगों, व्यवसाइयों एवं कृषकों को हुए नुकसान की

2- जोशीमठ की आपदा के संदर्भ में देश की शीर्ष आठ संस्थाओं ने सर्वेक्षण /अध्ययन किया गया है। उनके अध्ययन की रिपोर्ट को शीघ्र सार्वजनिक किया जाना चाहिए। जिससे लोगों में व्याप्त तमाम आशंकाओं का समाधान हो सके।

3– जोशीमठ में बहुत सी बेनामी भूमि पर लोग काबिज हैं। जिससे इस आपदा काल में लोगों के सामने भूमिहीन होने का संकट खड़ा हो गया है। अतः स्थानीय स्तर पर भू बन्दोबती कर लोगों के खातों में भूमि दर्ज की जाए। 4- स्थानीय निवासियों की सेना को गयी भूमि का भुगतान करवाया जाय जिससे इस आपदा काल में लोगों को

आर्थिक सहायता हो सके।

5- सरकार द्वारा घोषित मुआवजा नीति में होम स्टे को व्यावसायिक श्रेणी से हटाया जाय।
6-बेघर हुए प्रभावितों की स्थाई विस्थापन पुनर्वास की व्यवस्था न होने तक वैकल्पिक व्यथा कम से कम साल भर तक की जाए।

7- तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री एटीपीसी कंपनी कम्पनी के साथ हुए 2010 के समझौते

को लागू किया जाया

8- तपोवन विष्णुगाड़ परियोजना एवम हेलंग मारवाड़ी बाईपास पर स्थाई रोक लगे।

9-जोशीमठ के स्थाईकरण एवम नव निर्माण के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिये कमेटी बने, जोशीमठ बचाओ संघर्ष समीति इस कमेटी में शामिल की जाए। 10- जोशीमठ आपदा प्रभावितों की भूमि का मूल्य शीघ्र निर्धारित किया जाए।

11-चार माह पूर्व सरकार द्वारा किए गए शाशनादेश के अनुपालन के क्रम में जोशीमठ में विस्थापन एवम पुनर्वास हेतु एक स्थाई कार्यालय शीघ्र प्रारंभ किया जाए। इस दौरान जोशीमठ संघर्ष समिति के अतुल सती आपदा प्रभावित पुनम देवी प्रेमा देवी,उमा देवी जानकी देवी देवेश 1)जोशीमठ बचाओ संघर्ष समीति पावन देवी लशन देवी विमलादेवी, मानी देवी उषा देवी शाह, नन्हीं देवी गीता देवी प्रेम लाल, विमला , पुष्पा देवी,