Home उत्तराखंड नंदप्रयाग घाट मोटरमार्ग को डेढ़ लेंन चौडीकरण की मांग को लेकर 58वे...

नंदप्रयाग घाट मोटरमार्ग को डेढ़ लेंन चौडीकरण की मांग को लेकर 58वे दिन भी धरना रहा जारी

26
0
नंदप्रयाग घाट मोटरमार्ग को डेढ़ लेंन चौडीकरण की मांग को लेकर आज 58वे दिन भी धरना जारी रहा।जबकि आज भूख हड़ताल के 22 दिन हो चुके है।भूख हड़ताल के 22 वे दिन प्रधान संघ के अध्यक्ष लखपत सिंह नेगी ,और कुंवर राम की तबियत बिगड़ने पर उन्हें डॉक्टरों की टीम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती करवाया है।उनके स्थान पर व्यापारी दिनेश सती ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
जबकि पूर्व में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र जमालू,पवन सिलकोटी,और दिनेश कुमार अभी भी डटे हुए है।
व्यापार संघ के अध्यक्ष चरण सिंह नेगी और टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनोज कठैत ने कहा है कि पूर्व में सीएम के द्वारा अल्मोड़ा जनपद में सभी विकासखंड मुख्यालयों को डेढ़ लेंन और डबल लेंन सड़को से जोड़ने की बात कही है।अगर समय रहते सीएम अपनी घोषणा को धरातल पर नही उतारते है तो ,उन सभी विकाखण्ड के लोगो को आंदोलन सुरु कर देना चाहिए जिन जिन विकास्खण्डों की सड़कें अभी तक सिंगल लेंन है।
समर्थंन में आज नंदप्रयाग टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रेम राणा,पुन्यारा महादेव टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष यशपाल सिंह,व्यापारी दर्शन सिंह,राजेन्द्र सिंह,ग्राम प्रधान उस्तोली महाबीर सिंह बिष्ट,सहित कई व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल थे।
*धरना स्थल पर ही दिलाई गई व्यापार संघ के प्रतिनिधियो को सपथ*…..
व्यापार संघ घाट की कार्यकारिणी में मनोनीत हुए प्रतिनिधियों को व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह नेगी द्वारा धरना स्थल से ही पद और गोपनीयता की सपथ दिलाई गई।
 मासिक बंदी के चलते आज पूरे दिन घाट बाजार बंद रहा ,सुबह से ही व्यापारी आन्दोलस्थल पर जुटने लगे।जंहा व्यापार संघ घाट द्वारा व्यापार संघ की टीम का विस्तार करते हुए नई कार्यकारणी के सदस्यों को पद और गोपनीयता की सपथ दिलायी गई।व्यापारियों ने कहा कि वह कंधे से कंधा मिलाकर जन आंदोलन के साथ खड़े है।व्यापार संघ में आज संरक्षक मंडल,नियोजन समिति,उपाध्यक्ष,संयुक्त महामंत्री,संघटन मंत्री,मीडिया प्रभारी ,और कार्यकारणी सदस्य के पदों पर मनोनीत किये गए पदाधिकारियों को सपथ दिलाई गई।