Home उत्तराखंड जनपद चमोली में पहली बार पुलिस की महिला जवानों ने सीएम को...

जनपद चमोली में पहली बार पुलिस की महिला जवानों ने सीएम को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

21
0

चमोली: महिला शशक्तिकरण को लेकर जनपद चमोली के गौचर में जिला प्रशासन की ओर से नन्दा गौरा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे, कार्यकम में जनपद भर से स्वयं सहायता समूहों की 20 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

इस पूरे कार्यक्रम में जनपद के इतिहास में पहली बार किसी मुख्य मंत्री को पुलिस की महिला जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने भी महिला जवानों का मनोबल बढ़ाया उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। पुलिस के महिला जवानों को बधाई दी।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि पुलिस के महिला जवानों द्वारा मुख्य मंत्री को गॉर्ड ऑफ ऑनर विशेष रहता है, जनपद में पहली बार महिला जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।