Home उत्तराखंड पत्रकारों व पुलिस के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन...

पत्रकारों व पुलिस के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन एसपी11 ने मारी बाजी

13
0

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाईन पिथौरागढ़ के परेड ग्राउण्ड में जनपद पिथौरागढ़ के पत्रकार एवं पिथौरागढ़ पुलिस के बीच 15-15 ओवर का मैत्रीपूर्ण सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक , लोकेश्वर सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा टॉस उछालकर मैच का शुभारम्भ किया गया, जिसमें प्रेस- 11 टीम द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया गया। SP- 11 टीम की कमान पुलिस उपाधीक्षक, परवेज अली द्वारा सम्भाली गई तथा प्रेस- 11 टीम के कप्तान पंकज पाठक द्वारा अपनी टीम का नेतृत्व किया गया। जिसमें प्रेस- 11 टीम द्वारा एक बढ़िया पारी खेलते हुए 15 ओवरों में कुल- 96 रन बनाकर SP- 11 टीम को 97 रनों का लक्ष्य दिया गया। जिसमें SP- 11 की टीम द्वारा एक बढ़िया पारी खेलते हुए प्रेस 11 को 04 विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
प्रेस 11 के अक्षय ने 04 ओवरों में मात्र 19 रन देकर 05 विकेट लेकर Man of the Match की ट्रॉफी हासिल की।
मैच समाप्ति के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम एवं अंपायर/ कॉमेंटेटर को ट्रॉफी एवं पुरुस्कार वितरित किये गए एवं सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने हेतु प्रेरित किया गया।

SP-11 टीम-
1. लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़।
2. परवेज अली, पुलिस उपाधीक्षक महोदय धारचूला।
3. उपनिरीक्षक जावेद हसन
4. कांस्टेबल महेन्द्र करायत
5. कांस्टेबल सुशील कुमार
6. कांस्टेबल हेमराज बोरा
7. कांस्टेबल गोपाल सिंह
8. हेड कांस्टेबल मनोज धौनी
9. हेड कांस्टेबल राकेश मेहरा
10. रिक्रूट कानि0 हरीश वर्मा
11. रिक्रूट कानि0 कैलाश सिंह
12. कांस्टेबल हेमन्त पटवाल

अम्पायरः- 1. अजय कोहली, 2. मनोज आर्या।
कॉमेंटेटर- 1. हेड कांस्टेबल मो0 नदीम 2. हेड कांस्टेबल महेन्द्र मेहता
स्कोररः- 1. हेड कांस्टेबल सुनील ढेक, 2. हेड कांस्टेबल पुष्कर नाथ, 3. कांस्टेबल त्रिलोक रावत।

पत्रकार- 11 टीम
1. कुण्डल चौहान
2. यशवन्त महर
3. पंकज पाठक (टीम कप्तान)
4. गौरव बिष्ट
5. दीपक गुप्ता
6. नीरज
7. कमलेश
8. अक्षय
9. तनुज
10. साहिर
11. आयूष
12. विपिन गुप्ता
13. राजेश
14. पारू