Home उत्तराखंड भूस्खलन के चलते खतरे में गाड़ी गांव

भूस्खलन के चलते खतरे में गाड़ी गांव

86
0

चमोली:लगातार हो रही भारी बारिश से दशोली प्रखंड में गाडी गांव के ऊपरी हिस्से से लगातार हो रहे भूस्खलन से गांव को खतरा बना है। रात को हो रही बारिश के चलते ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगह पर जा रहे हैं। भूस्खलन से ग्रामीणों की कृषि भूमि भी बर्वाद हो गई है। वही गांव में नेवा तोक की पेयजल लाइन भूस्खलन की जद में आने से छतिग्रस्त हो गई है। जिससे लोगों को मिलो दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। बारिश से नेवा तोक में ग्रामीणों की कृषि भूमि भी बर्वाद हो गई है। भूपाल सिंह, हिम्मत सिंह के आंगन के आगे पुस्ता ढहने से मकानों को खतरा बन गया है। ग्रामीण नवीन गड़िया, तारेंद्र सिंह, महावीर सिंह ने प्रशासन से बारिश से हुई छति का आंकलन कर भूस्खलन छेत्र में सुरक्षा दीवार बनाने व प्रभावितो को मुआवजा दिए जाने की मांग की।