Home सोशल नंदा नगर में शुरू हुवा गौ सदन

नंदा नगर में शुरू हुवा गौ सदन

51
0

नंदानगर : नंदानगर में गोपाल गो सदन का विधिवत शुभारम्भ हो गया है सोमवार को पंडित शम्भू प्रसाद द्वारा गौ सेवा की मंशा और गायों की जगह जगह सार्वजिनक स्थलों पर मंडराना और चोटिल होकर बेकद्री होने के हालातो से गौ माता को सुरक्षित स्थान पर रखने हेतु गोपाल गो सदन का निर्माण किये जाने की योजना बनाई समाजिक कार्यकर्यकर्ता लक्ष्मण राणा ने बताया की आये दिन सड़को पर पशुओ को घूमते देखा जा सकता है जिससे आम जनमानस के साथ स्वयं गौ माता को भी कष्टदायी जीवन जीने को मजबूर होना पड़ता है ऐसे में गोपाल गौ सदन का शुभारम्भ किया जाना सुखद है
पंडित संभु प्रसाद बताते है की वे गाय की पूजा करते है और गाय को माता समान दर्जा हिन्दू धर्म में दिया जाता है लेकिन जिस तरह की बेकद्री गायो की देखने को मिलती है इन हालातो को देखकर उनके मन me आया की गौ सदन निर्माण करवाया जाय जिसके लिए अभी वैकल्पिक ब्यवस्थाये की गयी है और दो स्थानीय महिलाओ को गौ सदन की गायो की देखरेख की जिम्मेदारी दी गयी है. गौ सदन के स्थाई निर्माण हेतु कार्रवाई जारी है इस दौरान प्रकाश मेण्डोली आदि मौजूद रहे