Home देश- विदेश दीपिका ने विश्व कप के तीसरे चरण में 3 गोल्ड जीत कर...

दीपिका ने विश्व कप के तीसरे चरण में 3 गोल्ड जीत कर रचा इतिहास

20
66

देश की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप में इतिहास रच दिया। पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में उन्होंने स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाते हुुए दुनिया के नंबर एक तीरंदाज की रैैंक हासिल की।

भारत की बेटी दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप में एक दिन में 03 गोल्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। दीपिका को ढेरों बधाईयां एवं सुनहरे भविष्य की मंगलकामनाएं।
हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है। हम सभी देशवासियों को आप पर गर्व हैं।

दीपिका ने विश्व कप के तीसरे चरण में 3 गोल्ड जीता
विश्व रैंकिंग में वह फिर से शीर्ष पर काबिज हो गईं
पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी
विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी सोमवार को विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हो गईं.

रांची की रहने वाली इस 27 साल की खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी. उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं- महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते थे.

Comments are closed.