भारी बारिश से पोखरी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक सड़कें अवरुद्ध, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
पोखरी। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पोखरी विकासखंड में जनजीवन प्रभावित हो गया है। क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक मोटर मार्गों पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारी बारिश के कारण पोखरी–रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग, पोखरी–गोपेश्वर मोटर मार्ग, पोखरी–विशाल, पोखरी–बामनाथ, पोखरी–हरिशंकर, पोखरी–सौड़ामंगरा–आली मोटर मार्ग सहित कई सड़कों पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।
सड़कें बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई विभाग की जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और यातायात सुचारू करने के कार्य में जुटी हुई हैं।
प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
रिपोर्ट संतोष नेगी








