Home उत्तराखंड लापता व्यक्ति का पेड से लटका मिला शव

लापता व्यक्ति का पेड से लटका मिला शव

31
0

थरालीः चमोली जिले के दूरस्थ ब्लाॅक देवाल में एक व्यक्ति का शव पेड से लटका मिला, स्थानीय लोगों की सूचना पर राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देवाल में मिनी बैंक के स्थानीय संग्रहकर्ता बलवीर राम पुत्र शेरी राम पिछले 2 3 दिनों लापता था जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के साथ राजस्व पुलिस को भी दी गई थी इसी के तहत परिजन भी लगातार बलवीर राम की खोजबीन में लगे हुए थे , jo घर के पास ही पेड से लटका हुआ मिला,  स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन को सूचित किया, राजस्व निरीक्षक सुजान सिंह नेगी, उपनिरीक्षक जेन सिंह बिष्ट, प्रमादे नेगी ,देवाल नव किशोर मिश्रा, हरेन्द्र सिंह रावत, राजस्व टीम के साथ मौके पर पहंुचे राजस्व टीम द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया। इस संबन्ध्ण में राजस्व उप निरीक्षक प्रमोद नेगी ने बताया कि मृतक पिछले 2-3 दिनों से लापता था। राजस्व टीम के साथ उनके परिजन भी खोजबीन में लगे हुए थे, रविवार को जिसका शव उसकी मकान के पास पेड से लटका मिला। मामले जांच की जा रही है।