Home उत्तराखंड 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जीएमवीएन कर्मियों ने किया प्रदर्शन

12 सूत्रीय मांगों को लेकर जीएमवीएन कर्मियों ने किया प्रदर्शन

43
0

गढवाल मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंद्य ने कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग तेज कर दी है। उन्होंने कर्मचारियों का नियमितीकरण और संविदा पर 25 हजार रूपये का मानदेय मांगा है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञपान जिलाधिकारी को सौंपा।
शनिवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर सहित जिले भर में गढवाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने 1 बजे से स्याम 5 बजे तक कार्या बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को सौपे हुए ज्ञापन में कहा कि कोरोनाकाल में निगम के पर्यटक आवास गृह को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया। रसोई गैस वितरण आदि भी कर्मचारियों ने बिना भय के किया। कोविडकाल में कई कर्मचारी उनसे बिछड भी गए। लेकिन उन्हें अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिल सका है। उन्होंने दैनिक, संविदा पर तैनात कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। सामूहिक बीमा करने और वेतन विसंगतियां दूर करने को कहा। कोविडकाल में निगम को नुकसान हुआ है। जिसके लिए सरकार को 50-50 करोड रूपये की धनराशि प्रदान करनी होंगी। वेतन,देयक और सेवानृवित कर्मचारियों के देयकों का भुगतान करना होगा। कहा कि नियमित कर्मचारियों को पुरानी सेवा का लाभ देने की मांग की। नियमित कर्मचारियों को पुरानी सेवा का लाभ देने, प्रमोशन, चतुर्थ से तृतीय श्रेणी का कोटा भरने, आयुष्मान योजना का लाभ आदि देने की मांग की। इस मौके पर श्याम सैन्जवाल, जगमोहन सिंह, राजपाल पंवार, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, ईश्री सिंह रावत, वीरेंद्र चैहान, यशंवत सिंह, हर्ष सिंह नेगी, अनिल जोशी आदि मौजूद थे।
इंसेट
गोपेश्वर में जीएमवीएन के कर्मचारियों के प्रदर्शन पर वाहन चालकों को पैट्रोंल व डीजल भरने को दिक्कतों का सामना करना पडा।
फोटो कैप्शन—