Home उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान शुरू, प्रवास के दौरान सुनी...

भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान शुरू, प्रवास के दौरान सुनी जनसमस्याएं

16
0

चमोली: भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो” आभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी जी 24 घंटे के प्रवास के लिए प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कर्णप्रयाग विधानसभा के गैरसैंण ग्रामीण मंडल के रोहिड़ा बूथ पर पहुंचे.. भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने बूथ पर बूथ समिती की बैठक ली साथ ही बूथ पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया.. भाजपा के गांव चलो आभियान में पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथों पर डेरा डाले हुए है.. बूथ पर कार्यकर्ताओं को बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगमी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का यह कार्यक्रम बहुत महत्पूर्ण है.. वरिष्ठ कार्यकर्ता बूथों पर जाकर भाजपा संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हैं.. पार्टी का लक्ष्य इस लोकसभा प्रचंड जीत के साथ जीत की हैट्रिक बनाना है.. केन्द्र व राज्य सरकार के चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है और साथ ही कार्यकर्ताओं के माध्यम से योजनाओ की फीडबैक भी ले रहे हैं.. कमजोर बूथों को किस तरह से अच्छे मजबूत करना है उस पर इस कार्यक्रम के माध्यम से आज से ही कार्य शुरू हो रहा है.. जिले के सभी बूथों से भाजपा सबसे अधिक मतों से आगे बढ़ेगी..पुरे जनपद में कार्यकर्ता 3 दिन से बूथों पर जा रहे हैं.. जिले के 18 सांगठनिक मंडलों के प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए है.. भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी जी ने कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी सम्पर्क किया इस अवसर पर बुथ अध्यक्ष गोविंद सिंह जी मण्डल अध्यक्ष हीरा फनियाल जी,जिला उपाध्यक्ष संजय रावत जी, गंगा सिंह पंवार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष,बलवीर रावत जिला पंचायत सदस्य, महिपाल रावत जी सैनिक प्रकोष्ठ,अमर मनाई जीएवं सभी सम्मानित जेष्ठ श्रेष्ठ संगठन परिवार के सदस्य गण मौजूद थे।
आज भाजपा के वरिष्ठ नेता तारेंद्र थपलियाल जी भी 24 घंटे के प्रवास के लिऐ बौंला बूथ पर पहुंचे .. बूथ पर उन्होंने बूथ समितियों की बैठक ली.. साथ ही कार्यक्रताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिऐ तैयार रहने का आह्वान किया.. कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पंकज नेगी, भजापा नेता संदीप रावत, गंगा सिंह, सूरज, राजेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे..