Home राजनीति सेवा पखवाड़े में भाजपाइयों ने नंदप्रयाग में किया सफाई अभियान।

सेवा पखवाड़े में भाजपाइयों ने नंदप्रयाग में किया सफाई अभियान।

27
0

चमोली: सेवा पखवाड़े के तहत भाजपाई अनेकों सेवा के कार्य कर रहे हैं आज नंदप्रयाग नगर पंचायत के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई नंदप्रयाग नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता चमोली जिले के स्वतंत्रता सेनानी पत्रकार स्वर्गीय रामप्रसाद बहुगुणा की प्रतिभा में पुष्पमाला डाल कर उन्हें याद किया और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्क की सफाई भी की । उसके पश्चात जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रघुवीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नंदाकिनी नदी एवं अलकनंदा के संगम पर सफाई अभियान कर स्वच्छता का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 17 सितंबर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर तक जनपद चमोली के अनेकों स्थानों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सेवा के कार्य करते रहेंगे जिसमें की समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करना, वृद्ध एवं अशक्त आश्रमों में फल वितरण वस्त्र वितरण का कार्यक्रम करना एवं अनेकों स्थानों पर सफाई स्वच्छता का कार्यक्रम करना है। इसी के तहत आज नंदप्रयाग संगम एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पत्रकार श्री बहुगुणा जी के पार्क में जाकर सभी कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत नंदप्रयाग अध्यक्ष श्रीमती हिमानी वैष्णव ने कहा कि हम सेवा पखवाड़े के तहत नगर पंचायत के सभी वार्डों में जाकर महिलाओं बच्चों एवं नौजवानों बुजुर्गों को जागरूकता अभियान से जागरूक कर स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर रहे हैं एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी जरूरतमंदों को दे रहे हैं इसी का नतीजा है कि हमारे नगर पंचायत में सबसे अधिक लाभार्थी सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। नगर पंचायत सभागार नंदप्रयाग में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 200 से अधिक लाभार्थियों के मकान पूर्ण करने पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट कार्यक्रम के जिला सह संयोजक हीरा सिंह बिष्ट नगर पंचायत नंदप्रयाग अध्यक्षा हिमानी वैष्णव नगर मंडल नंदप्रयाग अध्यक्ष कुंवर खंडेरी महिला मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष अपर्णा रावत मंडल उपाध्यक्ष कमला रावत मंडल महामंत्री विश्वेश्वर सती चंदर सिंह रावत बूथ अध्यक्ष पंकज सजवान सभासद आनंद सिंह जिंकवाण सभासद विनोद तिवारी बूथ अध्यक्ष कैप्टन सुरेंद्र सिंह रावत शक्ति केंद्र संयोजक जय कृत सिंह रावत बूथ अध्यक्ष सतोली यशवंत सिंह बिष्ट विक्रम सिंह फरस्वान रघुवीर सिंह कंडारी गुड्डी देवी अंशी देवी महेशी देवी सुरेश देवी शाखा देवी सुमित्रा देवी शांति देवी मंडल मंत्री सुरजीत मुनियाल वीरेंद्र कठैत विश्व कांति आदि कार्यकर्ता उपस्थित।