Home उत्तराखंड भूस्खलन छेत्र विकासनगर का सिंचाई विभाग चमोली ओर रुद्रप्रयाग ने किया...

भूस्खलन छेत्र विकासनगर का सिंचाई विभाग चमोली ओर रुद्रप्रयाग ने किया निरीक्षण

22
0

गोपेश्वर: जिला मुख्यालय के पास भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र विकास नगर का सिंचाई विभाग रुद्रप्रयाग ओर सिंचाई खण्ड चमोली के अधिशासी अभियंता और कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मौके का निरीक्षण किया।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर के विकास नगर में पिछले दिनों भूस्खलन के चलते दर्जनों मकान खतरे की जद में आ गए थे जिसके बाद लगातार शासन और प्रशासन से भूस्खलन क्षेत्र के प्रभावित होने स्थाई समाधान की मांग की थी और लोगों के घरों को बचाने के लिए गुहार लगाई थी शुक्रवार को सिंचाई विभाग रुद्रप्रयाग ओर चमोली सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया अधिशासी अभियंता सिंचाई ने प्रभावितों को बताया कि तकनीकी रूप से सर्वे करने के लिए मंगलवार तक रुद्रप्रयाग से भी टीम मंगाई गई है और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के स्थाई समाधान के लिए कार्यवाही लगातार जारी है जैसी ही शासन स्तर से धनराशि अवमुक्त होती है विभाग द्वारा लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कार्य किया जाएगा