Home उत्तराखंड केदारताल का होगा GLOF जोखिम सर्वेक्षण

केदारताल का होगा GLOF जोखिम सर्वेक्षण

1
0

उत्तरकाशी। ग्लेशियल झील से संभावित बाढ़ (GLOF) के खतरे को देखते हुए उत्तरकाशी की केदारताल का वैज्ञानिक एवं स्थलीय सर्वेक्षण किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने 8 से 21 सितंबर के बीच सर्वेक्षण कार्यक्रम तय किया है।

पत्र के अनुसार करीब 4,750 मीटर (15,584 फीट) की ऊंचाई पर स्थित केदारताल का सर्वेक्षण 15 से 21 सितंबर के बीच किया जाएगा। सर्वेक्षण दल गंगोत्री धाम से करीब 15 किलोमीटर पैदल मार्ग तय कर झील तक पहुंचेगा।

सर्वेक्षण में झील की स्थिति, जलस्तर और संभावित GLOF जोखिम का आकलन किया जाएगा।