Home उत्तराखंड दशोली के महेन्द्र चुने गये जनपद के सर्वश्रेष्ठ कृषक

दशोली के महेन्द्र चुने गये जनपद के सर्वश्रेष्ठ कृषक

31
0

चमोलीः दशोली ब्लाॅक के सरतोली गांव के महेन्द्र बिष्ट को चमोली जिले का सर्वश्रेष्ठ कृषक चयन किया गया, मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित, महेन्द्र सिंह बिष्ट दशोली ब्लाॅक के सरतोली गांव निवासी है जो विगत लम्बे समय से इंजीनियरिंग के नौकरी कर रहे थे, गांव वापसी करके महेन्द्र बिष्ट ने जेथा तोक में सैकडों नाली भूमि में सब्जी उत्पादन शुरू किया,विभाग द्वारा भी महेन्द्र को हर संभव मदद की जाती रहे है जिसके लिए विभाग द्वारा महेन्द्र सिंह बिष्ट को जनपद के सर्वश्रेष्ठ कृषक के रूप में चयनित किया गया।
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने पर महेन्द्र ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में काम किये जाने के बाद अगर मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त होता है और प्रशासन की तरफ से मदद की जाती है तो जो लक्ष्य उन्होंने रखा हे उसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इससे युवाओं का मनोबल बढेगा और बेहतर कार्य करने की ललक बढेगी।