Home ब्रेकिंग न्यूज़ भालू ने किया हमला, महिला घायल

भालू ने किया हमला, महिला घायल

19
0

चमोली: दशोली ब्लॉक के खेंदुरी गांव भालू ने एक।महिला पर हमला किया जिसमें महिला गम्भीर घायल हो गयी ग्रामीणों ने महिला को जिलाअस्पताल पहुचाया जहां महिला की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।
खैनुरी गांव में दो महिलाओं को भालू ने किया घायल,
ग्राम प्रधान रेखा देवी ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह खैनुरी की सावित्री देवी उम्र (46)पत्नी रघुवीर सिंह व कमला देवी उम्र (48)पत्नी मोहन लाल गांव के निकट तोक में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इस बीच भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया। शोर मचाकर महिला ने किसी प्रकार अपने को भालू के चंगुल से बचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल महिला को 108 सेवा की मदद से जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया है। सीएमओ डॉ एसपी कुड़ियाल ने बताया कि घायल महिला का उपचार चल रहा है।