Home उत्तराखंड नाबालिक से दुष्कर्म हुई गर्भवती

नाबालिक से दुष्कर्म हुई गर्भवती

26
0

उत्तराखण्ड के जनपद उधमसिंहनगर के मुख्यालय रुद्रपुर में एक शादीशुदा युवक ने मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए तो पांच महीने की गर्भवती होने की जानकारी होने पर परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 पॉस्को मे केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ डेढ़ साल से किराए पर रह रही है और मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। उसके पड़ोस में रहने वाला गजेंद्र उर्फ गणेश उसकी 14 साल की बेटी को डरा धमकाकर काफी समय से दुष्कर्म कर रहा है। परिजनों ने बताया कि बेटी की तबियत बिगड़ी तो उसको इस मामले की जानकारी हुई है। उसकी बेटी 5 महीने गर्भवती हैं। आरोपी पहले से शादीशुदा है। आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी की मोहल्ले में कपड़े की दुकान है। पुलिस ने पूरे मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मुकदमे की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि घटना सामने आने के बाद तत्काल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और मुकदमे की जांच शुरू कर दी है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।