📍 श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में साइंस सिटी विकसित करने, पंचप्रयाग और मां धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक घाटों के निर्माण की घोषणा की।
इसके साथ ही श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द हेली सेवा शुरू करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में सड़क, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया।
बैकुंठ चतुर्दशी मेले के मंच से विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं!






