Home Uncategorized भाजपा प्रत्याशियोें की लिस्ट जारी होने पर दावेदारों की नाराजगी शुरू

भाजपा प्रत्याशियोें की लिस्ट जारी होने पर दावेदारों की नाराजगी शुरू

25
0

चमोलीः भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधान सभा चुनाव के लिए अपनी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी गई है बदरीनाथ विधान सभा से वर्तमान विधायक महेन्द्र भटट को प्रत्याशी बनाया गया है वहीं कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल और थराली विधान सभा से भोपाल राम टमटा को प्रत्याशी बनाया गया है, ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी मे लम्बे समय अपने भविष्य की संभावनाओं के साथ जुडे और टिकट की दावेदारी करने वालों ने साशियल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त की है, कर्णप्रयाग सीट से लम्बे समय से दावेदारी करने वाले टीका प्रसाद मैखुरी ने सोशियल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा जीवन पार्टी की सेवा में लगा दिया और हर बार पार्टी ने उनके साथ धोखा किया और जिन लोगों ने पार्टी के खिलाप जाकर भी काम किया उन्हें मौका दिया जा रहा है सोशियल मीडिया के माध्यम से ही उन्होंने कर्णप्रयाग विधान सभा से चुनाव लडने का ऐलान किया है वहीं थराली विधान सभा से भोपाल राम टमटा को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर बलवीर गुनियाल ने भी नाराजगी जताई है। अब देखने वाली बात ये है कि चुनाव नामांकन तक कितने बागी होते हैं और कितने मनाने बुझाने में आते हैं,