चमोली।
चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के कोठली गांव में फरवरी 2026 में हुई रामलाल की हत्या के मामले में छह महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाकपा (माले) ने नाराजगी जताई है। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय की लड़ाई में उनके साथ एकजुटता व्यक्त की।
मृतक रामलाल के पुत्र बादल ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उनके पिता बारात से लौट रहे थे, तभी उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि वह बैंड बजाने का कार्य करते थे। बादल का कहना है कि उन्होंने संदिग्ध आरोपियों के नाम भी पुलिस को लिखित रूप से दिए हैं, लेकिन घटना के छह महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की जघन्य घटना बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होंगे।
उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
पीड़ित परिवार से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी, राज्य कमेटी सदस्य किशोरी लाल तथा गढ़वाल कमेटी सदस्य मदन मोहन चमोली शामिल रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








