Home राजनीति में नही बद्रीनाथ विधान सभा का मूल कार्यकर्ता होगा कांग्रेस प्रत्याशी: गणेश...

में नही बद्रीनाथ विधान सभा का मूल कार्यकर्ता होगा कांग्रेस प्रत्याशी: गणेश गोदियाल

8
0

देहरादून: बद्रीनाथ विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस की ओर से लोकसभा प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल की चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही थी। देहरादून में प्रेस वार्ता करते हुए गणेश गोदियाल ने स्पष्ट किया कि बद्रीनाथ विधानसभा में कांग्रेस का प्रत्याशी बद्रीनाथ विधानसभा का मूल कार्य कर्ता ही होगा जो लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित होगा और जिस पर जिलास्तरीय पदाधिकारीओ और कार्यकर्ताओं की सहमति होगी, वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है जिसमे कांग्रेस की जीत होगी। बद्रीनाथ उप चुनाव कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का विषय है क्योंकि 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र भंडारी ने जनता के साथ साथ कांग्रेस संगठन के साथ बहुत बड़ा धोखा किया और बद्रीनाथ विधानसभा सीट कांग्रेस को जितवाकर भंडारी को उनके धोखे का जवाब दिया जाएगा ।