Home उत्तराखंड
9
0

गैरसैण: 8 मार्च को शिवरात्रि के चलते आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व महिला सम्मान समारोह का आयोजन कर पज्याणा गांव में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ती व आंगनबाड़ी शिक्षिका अंजना रावत व महिला मंगलदल पज्याणा द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विकासखंड गैरसैंण की प्रथम नागरिक ब्लॉक प्रमुख शशी सौंरियाल मौजूद रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री सुरेश कुमार बिष्ट,गैरसैंण प्रेस के अध्यक्ष महेश जुयाल,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख प्रेम संगेला व विभिन्न गांवों की महिला मंगलदल व महिला मंगलदल के अध्यक्ष मौजूद रहे।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ती अंजना रावत ने महिलाओं को अपने अधिकारो के प्रति जागरूक रह कर समाज को नई दिशा देने को आवश्यक बताते हुए महिला दिवस के इतिहास पर प्रकास डाला।

ब्लॉक प्रमुख शशी सौंरियाल ने महिलाओं का सम्मान करने बेटा-बेटी को समान शिक्षा देने व किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने,कन्या भूर्ण हत्या, दहेज प्रथा, महिलाओं का उत्पीड़न व उनके साथ होने वाली हिंसा को रोकने सहित किसी भी प्रकार का भेदभाव जैसी बुराईयों के प्रति लोगों को जागरूक होने की बात कही।

पूर्व राज्यमंत्री सुरेश कुमार बिष्ट ने कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में पुरुषों से कई आगे पहुंच चुकी है और हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।