Home उत्तराखंड चमोली के पीस पब्लिक स्कूल ने रचा इतिहास, NEET UG 2026 में...

चमोली के पीस पब्लिक स्कूल ने रचा इतिहास, NEET UG 2026 में चार विद्यार्थियों ने हासिल की शानदार सफलता

5
0

गोपेश्वर/चमोली। जनपद चमोली के पीस पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर के विद्यार्थियों ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के वर्ष 2025 बैच के चार छात्र-छात्राओं अभिलाषा, जान्ह्वी किमोठी, अर्पिता गौर और कृतज्ञ पुंडीर ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय रैंक प्राप्त की है।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इन विद्यार्थियों की सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो पहाड़ के बच्चे बिना बड़े शहरों की कोचिंग पर निर्भर हुए भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

इस उपलब्धि पर पूरे पीस पब्लिक स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय ने चारों सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय का कहना है कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

पीस पब्लिक स्कूल की यह उपलब्धि न केवल चमोली बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण है।