Home सोशल पुलिस श्रद्धालुओ की मदद के लिए हर समय तैयार

पुलिस श्रद्धालुओ की मदद के लिए हर समय तैयार

14
0

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित यात्रा हेतु दिन रात जूटे हुए है, विषम से विषम परिस्थितियों में चमोली पुलिस द्वारा यात्रियों को सुरक्षित रखने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

श्री बद्रीनाथ दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ आए महाराष्ट्र निवासी श्री सूरज शर्मा की पुत्री राधा शर्मा जो दर्शन के लिए लिए लाइन में लगी थी और अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और चक्कर आने से वही गिर गयी थी।

वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों व SDRF द्वारा तत्काल भीड़ से अलग कर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनको श्री बद्रीनाथ भगवान जी के दर्शन कराए गए। उनके द्वारा तत्काल मदद करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा और सराहना कर आभार प्रकट किया गया।