Home उत्तराखंड पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए 02 व्यक्तियों के खाते में...

पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए 02 व्यक्तियों के खाते में लौटाई 30,611

36
0

चमोलीः पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु गठित साईबर सैल द्वारा जनपद में साइबर फ्रॉड सम्बन्धी किसी भी शिकायत पर क्षेत्राधिकारी साइबर- नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में तत्परता से कार्य करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों के खाते में धनराशि वापस कराए जाने एवं आम जनमानस को साइबर अपराध से सुरक्षा हेतु लगातार जागरूक करते हुए अभियान चलाया जा रहा है है। इसी क्रम 1.आशीष कुमार निवासी कर्णप्रयाग द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी जिसमें उनके द्वारा जानकारी दी गयी किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा फोन कॉल कर खुद को परिचित बताकर गूगल पे के माध्यम से उन्हें पैसे भेजने की बात कहकर उनके साथ 22,000/- रू0 की साइबर ठगी की गयी है। उक्त शिकायत पर साइबर सैल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित कम्पनी से पत्राचार कर तकनीकी सहायता से उक्त व्यक्ति के खाते में 20,0611/- रू0 की धनराशि वापस कराई गयी। शिकायतकर्ता द्वारा धनराशि वापस आने की जानकारी साइबर सैल को दी गई।
2. रेलवे प्रोजेक्ट गौचर में कार्यरत रामगोपाल यादव निवासी मध्यप्रदेश द्वारा साइबर सैल चमोली को जानकारी दी गयी कि किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा फोन कॉल कर खुद को परिचित बताकर गूगल पे के माध्यम से उन्हें पैसे भेजने की बात कहकर उनके साथ 10,000/- रू0 की साइबर ठगी की गयी है। उक्त शिकायत पर साइबर सैल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित कम्पनी से पत्राचार कर तकनीकी सहायता से उक्त व्यक्ति के खाते में 10,000/- रू0 की धनराशि वापस कराई गयी। शिकायतकर्ता द्वारा धनराशि वापस आने की जानकारी साइबर सैल को दी गई।
दोनों ही शिकायतकर्ताओं द्वारा त्वरित कार्यवाही कर धनराशि वापस कराने के लिए साइबर सैल चमोली का आभार प्रकट किया गया।

पुलिस ने आम जनमानस से अपील

◆ किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें।
◆ किसी को भी अपना च्ंेेूवतक, व्ज्च्, ब्टट शेयर ना करें।
◆ अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब्स आफर से सम्बंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
◆ अंजान फत् ब्वकम स्कैन ना करें।
◆ जागरूक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें।
◆ यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।